होली पर जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन का संचालन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जैसलमेर- भगत की कोठी (जोधपुर)- जैसलमेर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04861,जैसलमेर-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल ट्रेन शुक्रवार 06 मार्च को (01 ट्रिप) जैसलमेर से 12.40 बजे रवाना होकर 18.00 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04862,भगत की कोठी (जोधपुर)-जैसलमेर स्पेशल ट्रेन रविवार 08 मार्च को (01 ट्रिप) भगत की कोठी से 14.15 बजे रवाना होकर 20.00 बजे जैसलमेर पहुॅचेगी।
शहर में लगाए दो स्वास्थ्य जांच शिविर
यह ट्रेन रामदेवरा,फलौदी,औसियां व जोधपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 01 सैकण्ड एसी,05 थर्ड एसी,12 द्वितीय शयनयान,04 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।
