आईटीबीपी जवान पर मां और पत्नी से मारपीट का आरोप
- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
- आरोपी पीड़ित मां का सौतेला बेटा
- दूसरी शादी करना चाहता है आरोपी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आईटीबीपी जवान पर मां और पत्नी से मारपीट का आरोप। भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल (आईटीबीपी) में तैनात एक जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है,जिसमें वह अपनी पत्नी और मां के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस में शिकायत भी दी है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति दूसरी महिला से शादी करना चहता है।
घटना सरस्वती नगर क्षेत्र की है।
आईटीबीपी का एक जवान रायबरेली में हैड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। घटना के दौरान बच्चों ने पूरा घटनाक्रम वीडियो में रिकॉर्ड किया। पीडि़त मां ने इस मामले में भगत की कोठी थाने में लिखित शिकायत दी है।
कायलाना में कूद कर युवती ने किया खुदकुशी का प्रयास
पत्नी ने भी एनजीओ से न्याय की गुहार लगाई। उसका कहना है कि वह लंबे समय से न्याय के लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रही है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पत्नी के अनुसार जब भी पति छुट्टी लेकर घर आता है, वह घर में विवाद करता है और पत्नी,मां के साथ-साथ छोटे बच्चों के साथ भी मारपीट करता है। पत्नी ने यह भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह किसी दूसरी महिला के साथ शादी करना चाहता है।
पत्नी का कहना है कि वह तलाक देने से इनकार कर रही है। इसी कारण उसके साथ लगातार हिंसा की जा रही है। उसने बताया कि उसकी सास भी को उसे समझाने की कोशिश करती हैं लेकिन वह उनकी बात नहीं मानता और उनके साथ भी मारपीट करता है।
