Doordrishti News Logo

संस्कृति को बचाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी- शीतलराज

  • ब्लू सिटी हेरिटेज वॉक निकली तंग गलियों से
  • पर्वतारोही शीतलराज ने किया शुभारंभ

जोधपुर,जोधपुर की स्थापत्य कला और शहर की खूबसूरती को पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए शहर में आज ब्लू सिटी हेरिटेज वॉक आयोजन किया गया। इस ब्लू सिटी हेरिटेज वॉक में 10 से ज्यादा विरासत स्थलों को कवर किया और इसके प्रति पर्यटकों और शहरवासियों में उत्साह देखने को मिला। गुरूवार की सुबह घंटाघर से हेरिटेज वॉक की शुरुआत हुई।

अंतरराष्ट्र्रीय पर्वतारोही और तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेता शीतल राज ने इसका शुभारंभ किया। शहर की विरासत को नजदीक से जानने आमजन और टूरिस्ट को उसके प्रति ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करने के लिए उड़ान फाउंडेशन और एफएफओआई ब्लड डोनर्स ग्रुप की ओर से ब्लू सिटी हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें- विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुए रोचक मुकाबले

उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि यह हेरिटेज वॉक घंटाघर से रवाना होकर पचेटिया हिल, ऐतिहासिक मंदिर, ब्लू सिटी की गलियां, स्टेप वेल और गुलाब सागर सहित शहर के 10 विरासत स्थलों को कवर किया।

जोधपुर शहर में इन दिनों देशी-विदेशी पर्यटकों की बहार है। हेरिटेज वॉक के जरिए कई पर्यटक भी इससे जुड़े और उनको भी शहर के विरासत स्थलों के बारे में नई जानकारियां मिली। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही और तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेता शीतल राज ने कहा कि हमारा भारत देश संस्कृति का देश है और इस संस्कृति को बचाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: