Doordrishti News Logo

जोधपुर, हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे शहर में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को बढावा देना है। इस वर्ष के लिए अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस वर्ष 2021की थीम महिला नेतृत्व कोविड-19 दुनिया में एक सम्मान भविष्य को प्राप्त करना रखी गयी है।

-International-Women's-Day celebrated-Women's-Police-East.

यह थीम कोविड-19 महामारी के दौरान दुनिया भर में लड़कियों व महिलाओं के योगदान को रेखाकिंत करती है। महिला थाना पूर्व जोधपुर में सोमवार को थानाधिकारी निरीक्षक निशा भटनागर द्वारा थाने की महिला अधिकारी राजुदेवी राज उप निरीक्षक महिला कानि.अंजु, प्रियका, अमिता, सुमता, मनोहरी व राधा के साथ महिला थाने में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

International-Women's-Day celebrated-Women's-Police-East.jpg

जिसमें कोविड-19 महामारी में ड्यूटी व थाना स्तर की विविध ड्यूटी में महिला कर्मियों की भागीदारी एवं योगदान को लेकर उनका हौसला बढाने व सम्मान करने के लिए सहकर्मीयों के साथ मिलकर केक काटा गया। साफा पहनाकर गुलाब के फूल व अन्य उपहार भेंट किए गए।

International-Women's-Day celebrated-Women's-Police-East.jpg

तत्पश्चात कुमोदिनी महिला शिक्षक प्रशिक्षण व महाविधालय में जाकर प्रशिक्षाणर्थीयो को समाज में महिला अपराध एवं कानूनी उपचार व रोकने में महिलाओं की भूमिका के बारे में व्यख्यान दिया गया। कोलेज के अधिकारी डॉक्टर तरूणा माथुर, कमलेश, नीलम, शीला, रूची, नेहा, गीता व प्रशिक्षणार्थीयों द्वारा महिला थाना की टीम के साथ हर्षोल्लास के साथ अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मना कर खुशी व्यक्त की गई। संबली ट्रस्ट द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओ के हितार्थ संचालित लाड़ली छात्रावास का भ्रमण कर वहां महिलाओं एवं बालिकाओ को शिक्षा के महत्व को बताया गया। महिला अपराध, कानूनी उपचार व उन्हे रोकने के उपाय के बारे में चर्चा की गई बालिकाओ को उपहार प्रदान किये गये।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026