उम्मेद अस्पताल में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

जोधपुर(डीडीन्यूज),उम्मेद अस्पताल में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस। राजस्थान नर्सेंज एसोसिएशन के तत्वाधान में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उम्मेद अस्पताल के सभागार में समारोह मनाया गया।

इसे भी पढ़ें – सीमा सुरक्षा बल फ्रंटियर मुख्यालय जोधपुर में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

राजस्थान नर्सेंज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेड़तिया ने बताया कि आज का कार्यक्रम महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगठन द्वारा पहली बार कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें संगठन द्वारा अस्पताल के आंतरिक वातावरण के शुद्धीकरण हेतु अंतर्वासी पौधे भेंट किए गए।

नर्सेंज छात्राओं ने अस्पताल के मुख्य परिसर में रंगोली बनाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। अस्पताल के महिला कार्मिकों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेताओं को पारितोषिक वितरण कर सम्मानित किया। अस्पताल में कार्यरत महिला कार्मिकों और आने वाले महिला मरीजों के कैंसर की जांच हेतु कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट कार्यशाला भी आयोजित की गई।

अस्पताल के सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां अस्पताल के नवनियुक्त अधीक्षक डॉक्टर मोहन मकवाना मुख्य अतिथि,वरिष्ठ आचार्य प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ इंदिरा भाटी, डॉ हंस लता गहलोत,नर्सिंग अधीक्षक रुक्मणी रावल,कंचन रावल,सुनीता पुरोहित अतिथि के रूप पर मौजूद थे।

अधीक्षक डॉ मोहन मकवाना ने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हर व्यक्ति की सफलता के पीछे महिला की भूमिका रहती है। महिलाओं को सम्मान देते हुए इसकी शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए। डॉ इंदिरा भाटी ने सभी महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं समय-समय पर प्रमुख जांचे करवाने की सलाह दी।

कार्यक्रम में मुख्य आकर्षक महिला पुलिस रैपिड फोर्स की कालिका टीम रही। कालिका टीम के सदस्य ने महिला सुरक्षा हेतु जागरूक किया एवं महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090 व राजकाप सिटीजन महिला सुरक्षा मोबाइल ऐप  की जानकारी देते हुए एप डाउनलोड करवाया। उन्होंने बताया कि विपत्ति के समय कालिका टीम कैसे तुरंत सहायता हेतु पहुंच जाती है। इस अवसर पर संगठन द्वारा कालिका टीम के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

विजेंद्र सिंह मेड़तिया ने बताया कि महिला दिवस पर सभी महिलाओं का सम्मान करते हुए विभिन्न अस्पतालों से इस वर्ष सेवानिवृत होने वाले वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों एवं सभी संवर्ग महिला कार्मिकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संगठन के महिला पदाधिकारी को दुपट्टा पहना कर सम्मान किया। कार्यक्रम में विभिन्न अस्पतालों के नर्सेंज,नर्सिंग छात्र एवं अस्पतालों के महिला कार्मिकों सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025