आफरी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया
जोधपुर(डीडीन्यूज),आफरी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया। शुष्क वन अनुसंधान संस्थान(भावाशिप) जोधपुर में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2025 मुख्य अतिथि डॉ जे पी मिश्रा निदेशक अटारी (काजरी) जोधपुर के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रकृति,तकनीक,उद्योग,संस्कृति एवं सभी वर्गों के लिए अनुकूल कृषि एवं वानिकी पद्धतियों के समावेश को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के आरम्भ में पौधारोपण किया तथा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। डॉ.संगीता सिंह,समूह समन्वयक शोध ने स्वागत उद्बोधन में इस वर्ष की थीम “प्रकृति के साथ सामंजस्य एवं सतत विकास“ के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते को हुए पारिस्थितिकी तंत्र के लिये उपयोगी बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया 26 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण
डॉ.अदिति वैज्ञानिक सी आफरी ने थार मरुस्थल की जैव विविधता एवं संरक्षण तकनीक पर व्याख्यान दिया। आफरी द्वारा निर्मित लघु फिल्म “आफरी का जैव विविधता संरक्षण में योगदान“ का प्रदर्शन किया गया। इसमें आफरी के वैज्ञानिकों,अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कुसुम परिहार एसीटीओ ने कार्यक्रम का संचालन एवं डॉ शिवानी भटनागर प्रभागाध्यक्ष विस्तार प्रभाग ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।