Interim order given for admission in Senior Resident Course (ENT)

सीनियर रेजिडेंट कोर्स (ईएनटी) में प्रवेश देने के दिए अंतरिम आदेश

– राजस्थान हाईकोर्ट

जोधपुर,सीनियर रेजिडेंट कोर्स (ईएनटी) में प्रवेश देने के दिए अंतरिम आदेश। राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य से बाहर पीजी मेडिकल कोर्स करने के आधार पर सीनियर रेजीडेंट कोर्स में प्रवेश से राज्य सरकार इंकार नहीं कर सकती है। राज्य की ऐसी पॉलिसी भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 और 19 (1)(छ) के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों के विपरीत है। अपने आदेश में कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सीनियर रेजिडेंट कोर्स (ईएनटी विषय) में प्रवेश देने के दिये अंतरिम आदेश पारित किए।

रेलमंत्री वैष्णव व पर्यटन मंत्री शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को किया रवाना

याची डॉ दीपिका एन की ओर से अधिवक्ता यशपाल खिलेरी ने पैरवी की। रिट याचिका की प्रारंभिक सुनवाई पश्चात हाइकोर्ट वरिष्ठ न्यायाधीश दिनेश मेहता की एकलपीठ ने अहम अंतरिम आदेश दिए। अगली सुनवाई 15 जुलाई को नीयत की गई है। पाली निवासी याचिकाकर्ता डॉ दीपिका एन की ओर से अधिवक्ता यशपाल ख़िलेरी और विनीता चांगल ने रिट याचिका पेश कर बताया कि याचिकाकर्ता ने एमबीबीएस कोर्स उत्तीर्ण करने के बाद वर्ष 2021 में राष्ट्रीय नीट प्री-पीजी प्रवेश परीक्षा में भाग लिया और नेशनल मेडिकल कमीशन/ एनएमसी की गाइडलाइन्स अनुसार व मेरिटनुसार राजकीय मेडिकल काउंसलिंग समिति द्वारा याचिका कर्ता को राजस्थान राज्य का मेडिकल कॉलेज अलोट नहीं कर पॉन्डिचेरी स्थित मेडिकल कॉलेज में ईएनटी विषय मे एमएस पीजी सीट आवंटित किया गया।

जिस पर उसने ईएनटी विशेषज्ञता विषय मे तीन वर्षीय एमएस (मास्टर ऑफ सर्जरी) डिग्री कोर्स जनवरी 2025 में पूर्ण कर लिया। एनएमसी के रेगुलेशन्स 2022 के अनुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति के लिए आवश्यक योग्यता में तीन वर्षीय पीजी मेडिकल कोर्स के बाद एक साल का सीनियर रेजिडेंट कोर्स करना आवश्यक है।

जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी ट्रेन के इंजन में लगी आग

राज्य सरकार ने 2021 के नीट-पीजी परीक्षा के अंकों को आधार मानकर राज्य के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट के रिक्त सीटों पर प्रवेश देने के लिए राज्य पॉलिसी 01अप्रैल 2025 जारी की है जिसमें राजस्थान राज्य से बाहर के मेडिकल कॉलेज से पीजी मेडिकल कोर्स उत्तीर्ण करने वालों को ऑनलाइन काउंसलिंग में पूर्ण रूप से वर्जित/ प्रतिबंधित कर दिया गया और यदि ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद सीनियर रेजिडेंट की सीट खाली रहती हैं तो ही याचिकाकर्ता जैसे अभ्यर्थियों को प्रवेश देने का प्रावधान रखा गया। जिस पर रिट याचिका दायर कर उक्त राज्य पॉलिसी को चुनोती देते हुए सीनियर रेजिडेंट सीट पर प्रवेश दिलाने के लिए गुहार लगाई गई।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ख़िलेरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 01 अप्रैल 2025 को सीनियर रेजिडेंट कोर्स में प्रवेश हेतू जारी राज्य नीति/पॉलिसी भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 और 19 (1)(छ) के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों के विपरीत है औऱ ऐसी पॉलिसी असवैधानिक होने से निरस्त होने योग्य है।

एमडीएमएच में पहली बार रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी

अनुच्छेद 14 भारत के नागरिकों को समानता का अधिकार देती हैं,जिस अनुसार धर्म,जाति, लिंग,जन्म,स्थान इत्यादि के आधार पर किसी भी भारतीय नागरिक के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता है और अनुच्छेद 19 (1)(छ) के तहत प्रत्येक नागरिक को पेशा, उपजीविका,व्यवसाय अपनाने की स्वतंत्रता हैं। ऐसे में याचिकाकर्ता को राज्य से बाहर के मेडिकल कॉलेज से नीट पीजी डिग्री कोर्स करने मात्र के आधार पर सीनियर रेजिडेंट कोर्स में प्रवेश देने से वर्जित/ प्रतिबंधित करना विधि विरुद्ध है। राज्य सरकार द्वारा सीनियर रेजिडेंट में प्रवेश के लिए जारी ऐसी गाइडलाइन/राज्य पॉलिसी असवैधानिक है। ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद भी राज्य के मेडिकल कॉलेजों में ईएनटी विशेषज्ञता विषय में सीनियर रेजिडेंट के नॉन-सर्विस उम्मीदवार कोटे के 11 पद अभी भी खाली हैं।

रिट याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के पश्चात याची अधिवक्ता के तर्कों से सहमत होते हुए और हाइकोर्ट एकलपीठ ने प्रथम दृष्टया यह मानते हुए कि राज्य से बाहर पीजी मेडिकल कोर्स करने के आधार पर सीनियर रेजीडेंट कोर्स में प्रवेश से राज्य सरकार इंकार नहीं कर सकती है और राज्य की ऐसी पॉलिसी भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 और 19 (1)(छ) के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों के विपरीत है। राज्य सरकार सहित चिकित्सा शिक्षा विभाग व अन्य को जवाब तलब करते हुए याचिकाकर्ता को सीनियर रेजिडेंट कोर्स (ईएनटी विषय) में प्रवेश देने के अंतरिम आदेश दिए। मामले की अगली सुनवाई तिथि 15 जुलाई 2025 नियत की गयी है।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

 

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026