गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण। वार्ड संख्या 62 स्थित प्राचीन गंगश्यामजी मंदिर में चल रहे फागन उत्सव एवं आगामी होली पर्व के दृष्टिगत विधायक भंसाली ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा,स्वच्छता एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु व्यवस्थाओं का निरीक्षण करवाया।

विधायक भंसाली इन दिनों पार्टी कार्य से कोलकता प्रवास पर हैं।उन्होने अपने प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक के प्रतिनिधि रिपेश अग्रवाल,जिला प्रवक्ता दीपक व्यास,थाना अधिकारी अनिल यादव,मुख्य सफाई निरीक्षक श्याम रामदेव,जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतुल परिहार सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुनील दत्त शर्मा,वीरेंद्र शर्मा,मदन गोपाल अग्रवाल एवं स्थानीय नागरिकों ने मंदिर परिसर पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

उन्होंने सुचारु व्यवस्था के लिए सुझाव दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए,फाग उत्सव के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंगई अथवा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। नशे में आने वालों की ब्रेथ एनालाइज़र से जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क मरम्मत कार्य तत्काल प्रारंभ करने एवं नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

विधायक भंसाली ने कहा कि हमारा संकल्प है कि आस्था का यह पावन आयोजन पूर्ण गरिमा,अनुशासन और श्रद्धा के साथ संपन्न हो। धार्मिक उत्सव केवल परंपरा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति,सामाजिक एकता और सामूहिक समरसता के प्रतीक हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से फागन उत्सव में सहभागिता करते समय अनुशासन एवं मर्यादा बनाए रखेने की अपील की है,ताकि यह पर्व हर्ष,उल्लास और सद्भाव का संदेश देता रहे।

Related posts:

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026

नाबालिग का अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा

February 14, 2026

फैक्ट्री श्रमिक नाले पर सुस्ताने बैठा तान आने से गिरा,मौत

February 14, 2026