Doordrishti News Logo

पानी के टांके में गिरने से मासूम की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पानी के टांके में गिरने से मासूम की मौत।शहर के डालीबाई मंदिर के पास में पानी के टांके में गिरने से छह साल की मासूम की मौत हो गई। संभवत: वह खेलते हुए टांके पास गई और गिर गई। पता लगने पर बाहर निकाला गया। अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

सड़क हादसे में घायल की मौत

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत: ब्यावार के मसूदा हाल रामदेव नगर डालीबाई मंदिर के पास रहने वाले सद्दाम हुसैन साई ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमेें बताया कि उसकी छह साल की बेटी पलक बानो घर में खेलते समय पानी के टांके में गिर गयी। पता लगने पर अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

Related posts: