Doordrishti News Logo

मुंबई में सड़क हादसे में घायल की मौत,जीरो नंबर एफआईआर को मुंबई भेजा

जोधपुर,(डीडीन्यूज),मुंबई में सड़क हादसे में घायल की मौत,जीरो नंबर एफआईआर को मुंबई भेजा। मुंबई वसई मांडवी विरार में 31 जनवरी को जोधुपर का एक व्यक्ति सडक़ हादसे में घायल हो गया था। जिसकी अब अस्पताल में मौत हो गई। परिजन ने सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर मुंबई भेजी और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस बनाया।

यह भी पढ़ें – 338 संदिग्ध वाहनो की चैकिंग

सरदारपुरा पुलिस थाने में अशोक कॉलोनी माता का थान निवासी नंदकिशोर पुत्र मोहनलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसके भाई श्रीराम नगर जोधपुर निवासी राजेंद्र का मुंबई मांडवी विरार में 31 जनवरी को एक्सीडेंट हो गया था। किसी वाहन चालक ने की चपेट में आने से उसका राजेंद्र घायल हो गया। जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जीरो नंबर की एफआई आर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बनाकर मुंबई वसई मीरा भंगदर में भेजी है।

पैदल राहगीर की अज्ञात वाहन ने ली जान 
निकटवर्ती मथानिया से उम्मेद नगर की तरफ पैदल निकल रहे एक युवक को बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। हादसे में घायल इस युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। मगर वापिस तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल लाया गया और अब उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है।

मथानिया पुलिस थाने के एएसआई मीठालाल ने बताया कि भैसेर कुतड़ी निवासी हरिराम पुत्र प्रभुराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भतीजा खारडा मेवासा निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र मथानिया से उम्मेद नगर की तरफ पैदल जा रहा था। तब एक सामने से आ रही बाइक के चालक की टक्कर से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में उसकी अस्पताल से छुट्टी भी हो गई। उसकी फिर से तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल लाया गया। अब उसकी मौत हो गई।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026