स्टेशनों पर सूचना बोर्ड हिंदी में भी प्रदर्शित हों-पांडेय
- राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग पर बल
- रेलवे राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक
जोधपुर,मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रदर्शित करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य राजभाषा में निष्पादित करना हमारा संवैधानिक,राष्ट्रीय और नैतिक दायित्व है।
गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में जोधपुर मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति की अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि सरकार की राजभाषा नीति और निर्देशों के अनुसार हिंदी का प्रयोग बढ़ाएं और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करें।
ये भी पढ़ें- 12 स्थानों पर उचित मूल्य दुकानों का आवंटन
हिंदी को बढ़ावा देने के लिए नए इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड,साइनेज व सूचना बोर्ड आदि में हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सूचनाएं प्रदर्शित करें उन्होंने कहा कि मंडल पर अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी का पूरा ज्ञान है और वे आधिकाधिक कार्यालय कार्य हिंदी में करें। उन्होंने कहा कि राजभाषा के प्रयोग प्रसार की उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
प्रारंभ में राजभाषा अधिकारी शिवचरण बैरवा ने रेलवे बोर्ड की मानक कार्यसूची के अनुसार जुलाई- सितंबर माह में हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत की। उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कम्प्यूटरों में यूनिकोड को अनिवार्य रूप से लागू करने की भी जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- 12 स्थानों पर उचित मूल्य दुकानों का आवंटन
बैठक में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी मनोज गुप्ता,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी अनुराग मीणा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर संजय शर्मा,नॉर्थ वेस्टर्न एम्प्लॉई यूनियन के मंडल अध्यक्ष महेंद्र व्यास, मंडल मंत्री मनोज कुमार परिहार, उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के कार्यकारी जोनल सचिव अजय शर्मा,मंडल अध्यक्ष पारस चौधरी, सचिव एनजे सिंह,इंडियन रेलवे एससीएसटी एम्प्लॉई एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष एलएन मीणा,सचिव जगदीप कटारिया सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे। अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी मनोज गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews