दुनियां का सबसे बड़ा टूरिज्म मार्केट और डेस्टिनेशन बन रहा भारत- शेखावत

जोधपुर,दुनियां का सबसे बड़ा टूरिज्म मार्केट और डेस्टिनेशन बन रहा भारत-शेखावत। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। आज भी दुनियां के देशों में भारत पर्यटन का एक बड़ा केंद्र है। भारत के प्रति आकर्षण पूरी दुनिया का बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित हो रहा है। पूरी दुनिया कौतूहल से भारत को देख रही है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा टूरिज्म मार्केट और डेस्टिनेशन बनने वाला है।

यह भी पढ़ें – बीज पर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का भंडारा

केंद्रीय मंत्री शुक्रवार शाम जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय एस्पिरेशनल क्लास भारत के टूरिज्म की ताकत को इजाफा देने वाली है। जो लोग वर्षों और पीढ़ियों से गरीबी का दंश झेल रहे थे,प्रधानमंत्री की नीतियों के चलते इसे 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर आए हैं। उनकी दबी हुई उत्कंठा अब उजागर होंगी। वो भारत को जानने, भारत की सांस्कृतिक विविधता को पहचानने के लिए पर्यटन के लिए निकलेंगे। भारत दुनिया का सबसे बड़ा टूरिज्म मार्केट और डेस्टिनेशन बने,इसे लेकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ और होलिस्टिक डेवलपमेंट पर कार्य हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हमने अभी एक चैलेंज फ्लोट किया है,जिसमें देशभर के लोगों से अपील की है कि वे अपने अनुकूल और अनुरूप जो बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं,जिसको वे मानते हैं,अपने क्षेत्र या देश का कोई भी,उस पर वो वोट करें। अधिकतम वोट्स जिन डेस्टिनेशन्स को मिलेंगे, उनको हम होलिस्टिक तरीके से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डेवलप करेंगे,ताकि आने वाले समय में वह वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन सके।

इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए जताया आभार
जोधपुर को इंडस्ट्रियल कॉरिडोर मिलने पर शेखावत ने कहा कि जोधपुर का औद्योगिक विकास हो, यह भाजपा के संकल्प पत्र में था। हमने चुनाव के समय भी इस पर कहा था। भारत सरकार ने जब देश में 14 जगह ऐसे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने के बात की,तब जोधपुर को भी यह सौगात मिले, हम सबने मिलकर प्रयास किया।

भाजपा केवल चुनाव लड़ने वाला दल नहीं
राजस्थान में आगामी उप चुनावों पर उन्होंने कहा अभी समय है।हरियाणा के चुनाव हो जाने दीजिए। वैसे भी भाजपा केवल चुनाव में लड़ने वाला दल नहीं है। भाजपा वर्ष पर्यन्त निरंतर कार्यकर्ताओं की शक्ति का सृजन करने के लिए काम करती है। पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। देशभर में सदस्य बनाएंगे,

विधायक देवेंद्र जोशी के घर पहुंच कर जताया शोक
शेखावत सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी की माताजी राधा देवी के निधन पर आयोजित शोकसभा में शामिल हुए। पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना की। परिवार के सदस्यों से मिलकर संबल प्रदान किया।

यह भी पढ़ें – चौपासनी गांव में श्मशान भूमि पर कब्जे का प्रयास,लोगों ने किया प्रदर्शन

बाबा रामदेव की मंगला आरती में होंगे शामिल
शेखावत सड़क मार्ग से पोकरण रवाना हुए। वे रात्रि विश्राम पोकरण में करने के बाद शनिवार सुबह लोकदेवता बाबा रामदेव की मंगला आरती में शामिल होंगे। इसके बाद विविध कार्यक्रमों में शामिल होगें।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025