Doordrishti News Logo

उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

  • डीआरएम ने किया ध्वजारोहण,ली मार्चपास्ट की सलामी
  • उल्लेखनीय रेल सेवाओं के लिए टीटीआई राजकुमार जोशी,जन परिवाद निरीक्षक नरपत सिंह,रूप सिंह,राजेंद्र सिंह गहलोत,अनिल सांखला,विक्रम सांखला व महेंद्र सिंह भाटी सम्मानित

जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर स्वतंत्रता दिवस सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर ध्वजारोहण कर मिठाइयां बांटी गई। मुख्य समारोह डीआरएम आफिस परिसर में आयोजित किया गया जहां मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर डीआरएम पांडेय ने मंडल की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

independence-day-celebrated-with-gaiety-in-jodhpur-division-of-north-western-railway

कार्यक्रम में स्काउट एंड गाइड की ओर से देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रारम्भ में डीआरएम ने सेंट जोंस एम्बुलेंस,जिला रोवर्स व आरपीएफ टुकड़ी की मार्च पास्ट की सलामी ली। सुभाष विश्नोई ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर राष्ट्रगान भी किया गया। समारोह में इलाहबाद के न्यायविद विनोद दुबे, अंजू दुबे,डॉ अजय सक्सेना,डॉ प्रमिला सक्सेना और प्रिंसिपल इनकम टैक्स रेणु अमिताभ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। इसके साथ ही अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

independence-day-celebrated-with-gaiety-in-jodhpur-division-of-north-western-railway

प्रारंभ में डीआरएम ने उल्लेखनीय रेल सेवाओं के लिए टीटीआई राजकुमार जोशी,जन परिवाद निरीक्षक नरपत सिंह,रूप सिंह,राजेंद्र सिंह गहलोत, अनिल सांखला, विक्रम सांखला व महेंद्र सिंह भाटी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीआरएम ने रेलवे के 75 वर्ष आयु पार उन पेंशनर्स का भी मेडल प्रदान कर सम्मान किया जिन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान उल्लेखनीय कार्य किये जिनमें हरि सिंह पंवार,ओम प्रकाश व्यास, दयाल चंद, हरदान, बुधिया व आरएस दुग्गल प्रमुख हैं।
अंत में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ निर्मला विश्नोई ने किया।

independence-day-celebrated-with-gaiety-in-jodhpur-division-of-north-western-railway

बाद में डीआरएम पांडेय ने मंडल रेलवे अस्पताल में उत्तर-पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से विभिन्न वार्डो में उपचार के लिए भर्ती रोगियों में फल वितरित किए और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ ए वासुदेवन ने डीआरएम का स्वागत किया। संगठन सचिव उषा बासना,संजना जैन,निशा सोलंकी व प्रिया भाकर डीआरएम के साथ थी। पांडेय ने इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष विकसित की गई वाटिका का पौधरोपण कर उद्घाटन भी किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026