कृषि मंडी में बढ़ रही चोरी की घटनाएं
- दुकानों में काम करने वाले युवक गिरोह बनाकर दे रहे वारदात को अंजाम
- नकली चाबियों से मंडी की दुकानों में सैंधमारी
- व्यापारी ने दी लाखों की इलायची और कालीमिर्च चोरी की रिपोर्ट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कृषि मंडी में बढ़ रही चोरी की घटनाएं। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र कृषि मंडी की दुकानों में काम करने वाले युवकों पर नकली चाबियां बनाकर मंडी परिसर की दुकानों में चोरी किए जाने का आरोप लगा है। युवकों द्वारा गिरोह के रूप में चोरी करना बताया जाता है। एक व्यापारी के यहां पर लाखों की इलायची और कालीमिर्च होने पर दो तीन युवकों को नामजद कर रिपोर्ट दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से संदिज्ध एवं नामजद युवकों की पहचान कर रही है।
सांगरिया रिको एरिया में चोरों ने दो फैक्ट्रियों से मशीनरी पार्ट्स चुराए
आरपीएस प्रशिक्षु एवं महामंदिर थानाधिकारी नवनीत कौर ने बताया कि व्यापारी शिवशक्ति नगर गली नंबर 4 महामंदिर तीसरी पोल के बाहर रहने वाले प्रेमप्रकाश पुत्र कमल किशोर महाजन की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। 9 अप्रैल की अल सुबह पांच बजे उसकी कृषि मंडी की दुकान में चोरी हो गई। दुकान से भारी मात्रा में इलायची एवं कालीमिर्च चोरी हुई है। यह कितने की थी इस बारे में व्यापारी ने नहीं बताया है। उसका आरोप है कि मंडी में कई व्यापारियों की दुकानों में चोरी की घटना हो रही हैं।
नकली चाबियां बनाकर दे रहे अंजाम
रिपोर्ट के अनुसार दुकानों में चोरी करने वाले शख्स दुकान का ताला नहीं तोड़ रहे बल्कि नकली चाबियों को काम में ले रहे हैं। इसमें मंडी में काम करने वाले ओमकार,ललित आदि का हाथ हो सकता है। जो कुछ और युवकों को साथ लेकर वारदात कर रहे हैं।
नामजद के खिलाफ जांच और फुटेज खंगाले
आरपीएस नवनीत कौर ने बताया कि नामजद किए गए युवकों के साथ मंडी के फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। जांच एएसआई हुकमाराम की तरफ से की जा रही है।
