विवेकानन्द स्मारक के नवीनीकरण एवं सौन्दर्यकरण का लोकार्पण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विवेकानन्द स्मारक के नवीनीकरण एवं सौन्दर्यकरण का लोकार्पण।राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने सांसद विकास निधि के से जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर विधान सभा क्षेत्र के गौरव पथ सर्कल स्थित विवेकानन्द स्मारक का विस्तार, आधुनिकीकरण,नवीनीकरण एवं सौन्दर्यकरण कार्य का लोकार्पण परमहंस डाॅ.राम प्रसाद के पावन सानिध्य में किया।

सूर्य नगरी जोधपुर के हृदय में स्थित स्वामी विवेकानन्द स्मारक स्थल का ऐतिहासिक कायाकल्प जनसेवा, विकास और सांस्कृतिक चेतना का एक भव्य प्रतीक बनकर उभरा है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस स्मारक का नया स्वरूप न केवल शहर की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है,बल्कि विकसित भारत के संकल्प को भी साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान जन सभा को सम्बोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला हैं। उनका संदेश उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको,हम सभी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। यह स्मारक केवल एक संरचना नहीं, बल्कि युवा शक्ति,राष्ट्रभक्ति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का जीवंत प्रतीक है।

आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रभावी केंद्र बनें- मालावत

कार्यक्रम में महंत डाॅ़ रामप्रसाद एमबीएम विश्व विद्यालय के कुलगुरू डाॅ.अजय कुमार शर्मा, जोधपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष जोधपुर शहर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि गहलोत,पूर्व जिला प्रमुख पुनाराम चौधरी,जगत नारायण जोशी,प्रदेश कार्य समिति सदस्य भंवरलाल दहिया,राजेन्द्र बोराणा,स्वामी विवेकानन्द विकास समिती के अध्यक्ष पवन निकुब, महेन्द्र शेखावत,नरपत सिंह कछवाहा,मुकेश गहलोत,रूपवती देवड़ा,शिवदान सिंह भाटी,राजेंद्र सिंह गहलोत,कालूराम सोलंकी,डॉ. रविन्द्र परिहार,रवि डागा,दीपक राजोरिया,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।