Doordrishti News Logo

जोधपुर, उम्मेद अस्पताल परिसर में रोटरी क्लब जोधपुर इॅफिंनिटी के सहयोग से गहन शिशु चिकित्सा इकाई का नवीनीकरण कार्य सम्पन्न हुआ है। नवीनीकरण उपरान्त इस इकाई का लोकार्पण किया गया। रोटरी क्लब के सचिव वेदप्रकाश पित्ती ने अपने स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में इस गहन चिकित्सा इकाई का नवीनीकरण करवाया है। इस अवसर पर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसएस राठौड़, उम्मेद अस्पताल अधीक्षक डॉ. रंजना देसाई, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जेपी सोनी एवं विभाग के अन्य सीनियर प्रोफेसर उपस्थित थे।

उम्मेद अस्पताल

इसके अलावा रोटरी क्लब के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, गवर्नर संजय मालवीय एवं सदस्य जंसवत सिंह कच्छवाहा उपस्थित थे। इस शिशु गहन कक्ष का उद्घाटन जसवंत सिंह कछवाहा एवं प्रधानाचार्य डॉ. एसएस राठौड़ ने फीता काट कर किया। शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जेपी सोनी ने बताया कि गहन शिशु चिकित्सा यूनिट के नवीनीकरण के उपरान्त गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक सुविधाओं में विस्तार होगा तथा इसका अधिकाधिक गंभीर रोगियों को फायदा मिलेगा।

ये भी पढें – जिला कलेक्टर व मुख्य कार्यकारी अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026