दुःख की इस घड़ी में सरकार शोकाकुल परिजनों के साथ- मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नीरज उधवानी के आवास पर जाकर दी श्रद्धांजलि
- खून के एक-एक कतरे का हिसाब लिया जाएगा
जयपुर(डीडीन्यूज),दुःख की इस घड़ी में सरकार शोकाकुल परिजनों के साथ- मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जयपुर के नीरज उधवानी की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया।
इसे भी देखें – युवाओं के हौसलों को लगेंगे पंख सपने होंगे साकार
मुख्यमंत्री गुरुवार प्रातः स्व.नीरज उधवानी के मॉडल टाउन स्थित अपार्टमेंट पर पहुंच कर उनकी पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए। शर्मा ने स्व.उधवानी की शोकाकुल मां के आंसू पोंछे और उन्हें ढाढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत के परिजनों से मिलकर उनको भरोसा दिलाया कि केंद्र एवं राज्य सरकार अपार दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों को इस गहरे दुख को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कायरता पूर्ण आतंकी हमले से पूरा देश स्तब्ध और उद्वेलित है। इस दुर्भाग्यपूर्ण एवं घिनौनी घटना से पूरे देश में दुख और क्षोभ व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों के खून के एक-एक कतरे का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस घटना के बाद कई कठोर निर्णय लिए हैं और आगे भी कई कड़े एवं सख्त फैसले लिए जाएंगे।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

