Doordrishti News Logo

थानाधिकारी के सामने भीड़ ने किया थाने में घुसने का प्रयास,जवानों से मारपीट

  • गुमशुदा के नहीं मिलने पर नाराज लोगों का थाने पर प्रदर्शन
  • समझाइश पर एकबारगी मामला शांत हुआ
  • राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),थानाधिकारी के सामने भीड़ ने किया थाने में घुसने का प्रयास,जवानों से मारपीट। लूणी में भीड़ ने थाने में घुसकर प्रदर्शन करने के साथ सिपाहियों के साथ मारपीट की। यह सब लूणी थानाधिकारी के सामने हुआ।

यह भी पढ़ें – भैरूबाग चोरी का एक और प्रकरण दर्ज 40 किलो से ज्यादा भगवान के आभूषण चोरी का आरोप

एक बारगी समझाइश पर लोग शांत हो गए। मगर बाद में कुछ लोग आए और भीड़ को भड़काते हुए थाने में घुस गए। थानाधिकारी की तरफ से कुछ लोगों के खिलाफ भीड़ को धमकाने,पुलिस में भय उत्पन्न करने के साथ राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है। नामजद लोगों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामला किसी महिला की गुमशुदगी को लेकर है।

मामले के अनुसार लूणी थानाधिकारी तेजकरण परिहार हैडकांस्टेबल गणपतलाल उनकी गाड़ी का चालक मुकेश आदि राजोर की ढाणी में जन सहभागिता से लौटे थे। तब वापिस थाने पहुंचने पर वहां पर 50-60 लोग थाने पर एकत्र होकर बैठे थे और यह लोग महिला की गुमशुदगी को लेकर वार्ता करने लगे।

थानाधिकारी तेजकरण ने उन्हें समझाया कि महिला का पता लगाया जा रहा है। बाद में यह लोग शांत होकर थाने से रवाना होने लगे। मगर इसके बाद ही लूणी के भला राम,महेन्द्र,सोहन सतलाना गांव का पप्पूराम सहित तीन अन्य लोग आए व आते ही नारेबाजी करते हुए थाना के मुख्य द्वार पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया एवं थाना के अन्दर घुसने का प्रयास करने लग।

तब थाने में मौजूद स्टाफ द्वारा उन्हें समझाइश करवाने का प्रयास किया गया। मगर इन लोगों द्वारा भीड़ को उग्र करने का प्रयास कर थाना के अन्दर घुसने लगे और स्टाफ से मारपीट करने पर उतारू हो गए। इन लोगों ने पुलिस में भय पैदा करने के साथ भीड़ को उकसा दिया। राजकार्य में बाधा डाली। मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026