Doordrishti News Logo

प्रभारी मंत्री डॉ.सुभाष गर्ग सोम-मंगल को जोधपुर दौरे पर

  • लम्पी स्किन डिजीज से संक्रमित पशुओं के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
  • जिले की विभिन्न गौशालाओं का करेंगे निरीक्षण

जोधपुर, प्रभारी मंत्री डॉ.सुभाष गर्ग लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम एवं बचाव कार्यों व प्रबंधन का अवलोकन करने सोमवार एवं मंगलवार को जोधपुर जिले के दौरे पर रहेंगे।

प्रभारी मंत्री सोमवार को प्रातः 8.30 बजे जयपुर से रवाना होकर 11.30 बजे बिलाड़ा पंचायत समिति सभागार में लम्पी स्किन से संक्रमित पशुओं के समुचित उपचार के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। डॉ. गर्ग द्वारा बिलाड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत पिचियाक गौशाला का निरीक्षण भी किया जाएगा।

दोपहर 1 बजे प्रभारी मंत्री बिलाड़ा से भोपालगढ़ के लिए रवाना होंगे,जहां वे क्वॉरेंटाइन कृषि मंडी गौशाला, पीपाड़ा एवं रतकुड़िया का निरीक्षण करेंगे। मध्याह्न पश्चात 2.30 बजे पंचायत समिति सभागार भोपालगढ़ में लंपी स्किन से संक्रमित पशुओं के समुचित उपचार के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा शाम 4 बजे भोपालगढ़ से ओसियां के लिए रवाना होंगे,जहां पंचायत समिति सभागार, ओसियां में लम्पी स्किन डिजीज से संक्रमित पशुओं के समुचित उपचार के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।वे ओसियां की गौशाला का निरीक्षण भी करेंगे।

प्रभारी मंत्री शाम 7 बजे ओसियां से लोहावट के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 8 बजे पंचायत समिति सभागार, लोहावट में लम्पी स्किन डिजीज से संक्रमित पशुओं के समुचित उपचार के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर वहां की गौशाला का निरीक्षण करेंगे। प्रभारी मंत्री का रात्रि विश्राम फलोदी के इंदिरा गांधी नहर गेस्ट हाउस में निर्धारित है।

मंगलवार प्रातः 8.30 बजे प्रभारी मंत्री फलोदी गौशाला का निरीक्षण कर पंचायत समिति सभागार में लम्पी स्किन डिजीज से संक्रमित पशुओं के उपचार के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा दोपहर 12 बजे शेरगढ़ के पंचायत समिति सभागार में भी लंपी स्किन डिजीज से संक्रमित पशुओं के समुचित उपचार के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेकर वहां की गौशालाओं का निरीक्षण करेंगे।

शेरगढ़ से रवाना होने के बाद प्रभारी मंत्री शाम 4 बजे लूणी पंचायत समिति सभागार में लम्पी स्किन डिजीज से संक्रमित पशुओं के समुचित उपचार के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर वहां की गौशालाओं का निरीक्षण करेंगे। मंगलवार शाम 6 बजे प्रभारी मंत्री लूणी से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026