Doordrishti News Logo

पुराने विवाद में नाबालिग को खेतों में नग्र कर घुमाया,वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी

जोधपुर,पुराने विवाद में नाबालिग को खेतों में नग्र कर घुमाया,वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी।
शहर के मंडोर थाना क्षेत्र में एक किशोर को फोन कर कुछ बदमाशों ने बुलाया। बाद में उसका अपहरण कर खेतों में ले गए। जहां पर नग्र कर खेतों मेें घुमाया और फिर वीडियो बनाकर वायरल करने धमकियां दी। पुलिस ने जेजे,मारपीट,अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। अग्रिम जांच की जा रही है। मामला 5 सितंबर की शाम का बताया गया है। इस बारे में गुरुवार को केस दर्ज करवाया गया। आरोपी में एक बालिग और अन्य नाबालिग बताए जाते हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें – कृष्ण महान योगी,कूटनीतिज्ञ महापुरुष थे-दरिया सिंह

मंडोर थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि एक किशोर की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि मंडोर इलाके में रहने वाले निखिल ने उसे फोन कर अपने घर से बुलाया था। बाद में वह निखिल से मिलने सुरपुरा डेम के पास में पहुंचा तो पहले से ही एक अन्य युवक था। इन लोगों ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बिठाया और खेतों की तरफ से लेकर गए। जहां मारपीट की। इस बीच पांच छह अन्य लोग आए और मारपीट कर उसे नग्र कर दिया। फिर खेतों में घुमाकर वीडियो बना दिया। इस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकियां दी फिर छोड़ा गया। थानाधिकारी ने बताया कि इनके बीच में पुराना विवाद है मगर उसमें कोई केसबाजी नहीं हुई और राजीनामा हो रखा है। परिवादी पर चाकू मारे जाने का आरोप लगा हुआ था। मगर राजीनामा होने से केस सुलट गया था। इस घटनाक्रम में ज्यादातर बच्चे ही हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026