जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस में पकड़ी अवैध शराब

बैग छोड़कर भागा यात्री

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस में पकड़ी अवैध शराब।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चलाई जा रही स्पेशल चैकिंग ड्राइव के दौरान ट्रेन में अवैध रूप से ले जाई जा रही बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। शराब लेकर सफर कर रहा यात्री ट्रेन से फरार हो गया।

मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि जालोर के वाणिज्य निरीक्षक नटवर दान चारण को विशेष जांच के दौरान रविवार को जैसलमेर से रवाना हुई ट्रेन संख्या 20491 जैसलमेर- साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में सोमवार की रात रानीवाड़ा और भीलड़ी स्टेशनों के बीच एक संदिग्ध ट्रॉली बैग दिखाई दिया। बैग के पास बैठे यात्री से पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

जन्मदिवस पर देहदान का संकल्प लेकर पेश की अनुकरणीय मिशाल

इसी दौरान ट्रेन जब मारवाड़ रतनपुर स्टेशन के पास धीमी हुई तो वह यात्री बैग छोडक़र मौके से फरार हो गया। इसके बाद बैग की जांच करने पर उसमें करीब 100 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वाणिज्य निरीक्षक चारण ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बरामद शराब ट्रॉली बैग सहित जीआरपी जालोर को सुपुर्द कर दी।

Related posts: