Doordrishti News Logo

अवैध शराब बरामद,आधा दर्जन लोगों को पकड़ा

जोधपुर(डीडीन्यूज),अवैध शराब बरामद,आधा दर्जन लोगों को पकड़ा। कमिश्ररेट पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने देशी व अंग्रेजी शराब और बीयर को जब्त किया।

इसे भी पढ़िए – महिला ने फंदा लगाकर दी जान

माता का थान थाने के हैड कांस्टेबल गोपाल सिंह ने ओमनगर माता का थान क्षेत्र में अवैध रूप से शराब और बीयर बेच रहे भवानी सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 71 पव्वे देशी शराब,64 पव्वे अंग्रेजी शराब और 65 बोतल बीयर जब्त की।

मथानिया थाने के हैड कांस्टेबल प्रदीप ने किरमसरिया खुर्द गांव में अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में घूम रहे खुडियाला निवासी महिपाल सिंह को गिरफ्तार कर 66 पव्वे देशी शराब और 6 बोतल बीयर की जब्त की। इसी तरह देवनगर थाने के एएसआई पेमाराम ने बोम्बे मोटर्स चौराहे के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे राकेश भाट को गिरफ्तार कर 48 पव्वे जब्त किए।

बनाड़ थाने के हैडकांस्टेबल मदन लाल ने आपणी ढाणी रेस्टोरेंट नांदड़ी फांटा के पास रतन सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अंग्रेजी,देशी शराब के पव्वे और बीयर जब्त की। एयरपोर्ट थाने के एएसआई पूर्णसिंह ने खारड़ा रणधीर रोड पर गणपतलाल जाट को गिरफ्तार कर बेचने को रखी शराब तथा महामंदिर थाने के एएस आई सुरेशचनंद ने हेमसिंह का कटला फाटक के पास हथकड़ी शराब बेचने की फिराक में घूम रहे नर सिंह सांसी को पकड़ा।