Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की प्रतापनगर पुलिस ने आखलिया रोड-बोंबे चौराहा के बीच में एक कार में अवैध रूप से लादी गई देशी,अंग्रेजी शराब के साथ बीयर के कार्टन जब्त किए। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे अब पूछताछ की जा रही है। कार में चार कार्टन अवैध शराब मिली है। प्रतापनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मुखबिरी सूचना थी कि सफेद रंग की एक कार में अवैध रूप से मादक पदार्थ लाया जा रहा है।

इस पर पुलिस ने आखलिया-बोंबे मोटर मार्ग पर नाकाबंदी करवाई।तब सफेद रंग की संदिग्ध कार रूकवा कर तलाशी ली गई। कार की डिक्की से चार कार्टनों में भरी देशी,अंग्रेजी शराब के साथ बीयर मिली। अलग-अलग ब्रांडों की शराब को जब्त करने के साथ गोयलों की ढाणी कालीबेरी सूरसागर निवासी महावीरसिंह पुत्र पदमसिंह को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया गया। उससे पड़ताल की जा रही है। पुलिस की टीम में एसआई रामकृष्ण ताडा, कांस्टेबल महेंद्र, सुरेश व बलदेव को शामिल किया गया।

>>>बाल श्रम रोकथाम के लिए बनेगी हाई पाॅवर कमेटी

Related posts: