Doordrishti News Logo

कांकाणी में अवैध बजरी खनन पकड़ा,दो गिरफ्तार

  • जेसीबी और तीन ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त
  • 560 टन बजरी बरामद
  • खनिज विभाग टीम को बुलाया

जोधपुर(डीडीन्यूज),कांकाणी में अवैध बजरी खनन पकड़ा,दो गिरफ्तार। शहर की लूणी पुलिस ने कांकाणी क्षेत्र में अवैध बजरी का खनन पकड़ा। मौके से पुलिस ने एक जेसीबी,तीन ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की। कुल 560 टन बजरी बरामद करने के साथ खनिज विभाग टीम को बुलाया गया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर माइनिंग एक्ट में प्रकरण बनाया।

इसे भी पढ़ें – सरकार बिना भेदभाव के अच्छा काम रही-बैरवा

थानाधिकारी हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कांकाणी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन को लेकर सूचना मिली। इस पर पुलिस की टीम वहां पहुुंची तब पता लगा कि सरहद में अवैध रूप से बजरी का खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने कांकाणी निवासी मनीष पुत्र चंद्राराम बावरी और जूनापुरा कांकाणी निवासी प्रहलाद पुत्र बुद्धाराम को गिरफ्तार कर लिया।

मौका स्थल से एक जेसीबी,तीन ट्रेक्टर ट्रॉली सहित 560 टन बजरी को जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ माइनिंग एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

Related posts:

म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई,6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

March 31, 2026

बैंक के बाहर से चोरी हुई बाइक मिली,बाइक चोर को पकड़ा

March 31, 2026

पंजाब पुलिस ने मेडिकल शॉप पर की जांच: ड्रग इंस्पेक्टर आई साथ

March 31, 2026

सेफ्टी कोई विकल्प नहीं अनिवार्यता है-डीआरएम

March 31, 2026

लूनी जंक्शन पर डीआरएम ने यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

March 31, 2026

जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का आज से बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव

March 31, 2026

मथुरादास माथुर अस्पताल में चिकित्सा उपकरण भेंट

March 31, 2026

1अप्रैल से फिर जम्मू तक दौड़ेगी भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस

March 31, 2026

डेगाना-मेड़ता रोड़ रेलखंड में आरयूबी डीलॉन्चिंग से सड़क यातायात अस्थायी बाधित

March 31, 2026