Doordrishti News Logo

अवैध हथियार का सप्लायर गिरफ्तार

जोधपुर। जिले की ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने के मुख्य आरोपी को आज गिरफ्तार किया है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि गत वर्ष 23 नवंबर को रूघाराम एएसआई मय जाब्ता द्वारा गश्त के समय कस्बा आगोलाई में मुलजिम ओमप्रकाश पुत्र मोहनराम जाट निवासी उदयसर, आगोलाई बालेसर को दस्तयाब कर बैग में रखी कुल 5 अवैध पिस्टल व 18 जिन्दा कारतूस बरामद किये थे। एसपी कयाल ने बताया कि अवैध हथियार सप्लाई में शामिल आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। जिस पर ओसियां थानाधिकारी समरवीर सिंह को विशेष निर्देश दिए गए। अब पुलिस की टीम ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी खरगौन मध्यप्रदेश के जगन पुत्र अनार सिंह को गिरफ्तार किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: