Doordrishti News Logo

मकान में छुपाकर रखा अवैध 6 सौ लीटर पेट्रोल बरामद

मुख्य आरोपी नहीं लगा हाथ

जोधपुर,मकान में छुपाकर रखा अवैध 6 सौ लीटर पेट्रोल बरामद। शहर की डांगियावास पुलिस ने बावरला गांव में एक घर में रेड देकर वहां से 600 लीटर पेट्रोल जब्त किया है। पेट्रोल घर में अवैध रूप से स्टोरेज कर रखा गया था। पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया। मगर मुख्य आरोपी हाथ नहीं लगा। ईसी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़िए- गर्भ संस्कार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से

एसीपी मंडोर पीयूष कविया ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि बावरला गांव निवासी श्रवण पुत्र भेपाराम विश्रोई के घर में अवैध रूप से भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ रखा हुआ है।पुलिस की टीम ने वहां रेड दी। पुलिस ने घर से 3 ड्रमों में भरा 600 लीटर अवैध पेट्रोल बरामद कर लिया। श्रवण विश्रोई को ईसी एक्ट में गिरफ्तार किया गया। पेट्रोल लाने वाला मुख्य आरोपी हाथ नहीं लगा है। उसकी पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026