Doordrishti News Logo

जोधपुर, जानलेवा बन चुके कोरोना ने रविवार को गणित की एक प्रतिभाशाली सहायक प्रोफेसर को छीन लिया। आईआईटी जोधपुर में सहायक प्रोफेसर डॉ. वंदना शर्मा का कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्स में इलाज चल रहा था। आज उनको बचाया नहीं जा सका। आईआईटी जोधपुर में कोरोना संक्रमण से यह पहली मौत है। यहां पर अब तक 225 से अधिक छात्र व शिक्षक संक्रमित हो चुके हैं।

आईआईटी में सहायक प्रोफेसर डॉ. वंदना को बहुत प्रतिभाशाली माना जाता था। गणित की जटिल से जटिल मसले वह चुटकियों में हल कर देती थी। आईआईटी के निदेशक डॉ. शांतनु चौधरी ने बताया कि हमने एक होनहार प्रोफेसर को खो दिया। नोएडा की मूल निवासी वंदना को कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़े – वीकेंड कफ्र्यू पर सन्नाटा पसरा

डॉ. वंदना ने आईआईटी मद्रास से गणित में अपना मास्टर्स किया था। इसके बाद अमेरिका की ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी से वर्ष 2013 में डॉक्टरेट किया था। वर्ष 2014 से 2019 तक उन्होंने एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने दो वर्ष पूर्व आईआईटी जोधपुर में कार्यभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि आईआईटी जोधपुर प्रबंधन की ओर से अपने छात्रों व फैकल्टी मेंबर को कोरोना से बचाव के भरसक जतन किए गए। कदम-कदम पर एहतियात बरते जाने के बावजूद 225 से अधिक छात्र व कुछ फैकल्टी मेंबर कोरोना संक्रमित हो गए।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026