Doordrishti News Logo

आईबीएफ जोधपुर संभाग की महिला कार्यकारिणी घोषित

संभागीय महिला अध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत के निर्देश पर घोषित की कार्यकारिणी

जोधपुर,आईबीएफ जोधपुर संभाग की महिला कार्यकारिणी घोषित।ब्राह्मण समाज के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्पित संगठन अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत के निर्देश पर जोधपुर संभाग(महिला)अध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा ने जोधपुर संभाग की कार्यकारिणी घोषित की। उन्होंने जल्दी ही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को आरंभ करने के अलावा जोधपुर संभाग के सभी जिलों में कार्यकारिणी घोषित करने का विश्वास दिलाया है।

यह भी पढ़ें – नोखड़ा परिवार सहित देश भ्रमण पर निकला था

अध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत के निर्देश पर जोधपुर संभाग की महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसी के चलते कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पूनम गौड़,सचिव डिंपल गौड़,कोषाध्यक्ष रश्मि शर्मा के अलावा शोभना पुरोहित,प्रो श्वेता झा,प्रो अर्चना गौड़ को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया। उन्होंने बताया कि जोधपुर संभाग की कार्यकारिणी गठित करने के साथ-साथ यह संकल्प भी लिया कि राजस्थान के जोधपुर संभाग स्तर पर संगठन की मजबूती के साथ समाज हित में आवश्यक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं जिनमे सदस्यता अभियान शिक्षा,चिकित्सा,पर्यावरण संरक्षण के तहत सघन वृक्षारोपण,रोजगार, सामूहिक विवाह,वृद्ध जनों का मार्गदर्शन मंडल स्थापित करना, सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण,खेलकूद प्रतियोगिताएं,प्रतिभावान छात्र- छात्राओं का सम्मान,रक्तदान शिविर और सामाजिक सरोकारों इत्यादि के अलावा महिला शिक्षा तथा महिला वर्ग को आगे लाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026