वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत
असम,राज्य के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान उड़ान भरते समय क्रैश हो गया,इस दुर्घटना में वायु सेना के दोनों पायलटों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी व मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वायुसेना के इस लड़ाकू विमान सुखोई 30 ने असम के जोरहाट वायुसेना हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार उड़ान भरने के कुछ समय बाद विमान अचानक रडार से लापता हो गया। बाद में खबर आई कि विमान क्रैश हो गया है। इस दुर्घटना में दोनों पायलट स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत हो गई। वायु सेना ने दोनों के निधन पर गहरा शोक जताया है।
बताया जा रहा है कि अचानक लापता हुआ सुखोई-30 गुरुवार को भारतीय वायुसेना का सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान अचानक से रडार से ओझल हो गया था। असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर उड़ान भरते ही उसका संपर्क टूट गया। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार यह लड़ाकू विमान अपने नियमित मिशन पर था।
इस विमान हादसे में दोनों पायलटों स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत हो गई। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।
जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री
संपर्क टूटे इस विमान को तलाशने के लिए कई सर्च टीमों को लगाया गया। गुरुवार देर रात भारतीय वायु सेना की सर्च एंड रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों,पुलिस व सैन्य की सहायता से एक बजे विमान का मलबा ढूंढ लिया। असम के कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके के ऊपर सुखोई-30 फाइटर जेट उड़ रहा था,तभी उसका ग्राउंड कंट्रोल से कम्युनिकेशन टूट गया। सूत्रों के अनुसार जहां से संपर्क टूटा,वो इलाका ज्यादातर घने जंगल और पहाड़ी है। हादसे के क्या कारण रहे,क्या कोई तकनीकी खराबी थी? या कोई अन्य वजह रही,इसका पता लगाने के लिए वायुसेना ने ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दे दिए हैं।
भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस दुःखद घटना की पुष्टि करते हुए शहीद पायलटों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। वायुसेना ने कहा, “IAF स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर के बलिदान को नमन करता है। पूरी वायुसेना इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
