Doordrishti News Logo

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ फोटो खिंचवाने के लिए धक्कामुक्की

गायिका कनिका भी पहुंची जोधपुर बोली राजस्थान में रहने का मन

जोधपुर,पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा आज दोपहर में जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनके साथ फोटो खींचवाने के लिए फैंस में हौड़ मच गई। निजी बाउंसर ने फैंस को दूर हटाया। एक बारगी धक्कामुक्की हो गई। बाद में रंधावा कार में बैठकर निकल गए। इसके साथ ही सुबह बॉलीवुड गायिका कुनिका भी जोधपुर आई। यह दोनों आज जोधपुर में किसी कार्यक्रम में शरीक होने आए है।

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का लोगों में काफी क्रेज देखा जा रहा है। उनकी गायिका का आज युवा फैन हो रखा है। वे दोपहर में जोधपुर पहुंचे। इस बीच उनके जोधपुर पहुंचने की जानकारी पर एयरपोर्ट से बाहर आते ही फैंस में फोटो के लिए हौड़ मच गई। बाद मेें रंधावा के साथ बाउंसरों ने फैंस को दूर किया। एक फैंस कार तक चला गया और जबरन फोटो लेने पर उतारू हो गया। जिसे भी कार से दूर कर दिया गया। कुछ लोग कार के पीछे भी भागे।

hustle-for-photo-op-with-punjabi-singer-guru-randhawa

ये भी पढ़ें- अस्पताल के सामने तलवार लहरा रहा था, पकड़ा गया

बॉलीवुड सिंगर कुनिका भी आज सुबह जोधपुर पहुंची। उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि राजस्थान उनकी पसंदीदा जगह है। यहां पर रहने का उनका मन भी है मगर व्यस्तता के चलते ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अपने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: