Doordrishti News Logo

दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार,पत्नी ने लगाया था फंदा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार,पत्नी ने लगाया था फंदा।शहर के औद्योगिक क्षेत्र बोरानाडा में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी। पुलिस ने प्रकरण में मृतका के पति को अब गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजुपुरोहित ने बताया कि मूलत: उत्तरप्रदेश के अराहो कन्नौज की रहने वाली 25 साल की नीतू पुत्री श्यामसिंह माली की शादी गत साल दिसबंर में जनपद विधुना उत्तरप्रदेश के संजेश कुमार पुत्र महाराज सिंह के साथ हुई थी। वह कुछ समय तक अपने ससुराल में रही थी और हाल में चार महिने पहले वह जोधपुर में बोरानाडा में हरिओम नगर में पति संजेश कुमार के साथ यहां किराए पर रहने लगी। साथ में उसके दो देवर और अन्य ससुराल पक्ष के लोग रहते थे। 29 अक्टूबर को उसके पीहर पक्ष को सूचना मिली कि नीतू ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस पर पीहर पक्ष के लोग जोधपुर पहुंचे।

मृतका नीतू के पिता श्यामसिंह ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को पति संजेश कुमार, सास-ससुर और देवर प्रताडि़त करते थे। उसके पुत्री के साथ शराब के नशे में पति संजेश मारपीट करता था और उलाहना देता था। पुलिस ने अब आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026