Doordrishti News Logo

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में पति गिरफ्तार

जोधपुर,आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में पति गिरफ्तार। दहेज के लिए पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने के आरोप मेें पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। मामला 8 अप्रैल को दर्ज हुआ था। लूणी पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें – सरदार पटेल पुलिस विवि में निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित

पीपरली निवासी देदाराम पुत्र काना राम भील की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि उसकी पुत्री सीता की शादी दस साल पहले खेताराम के साथ हुई थी। मगर उसका पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। इससे दुखी होकर उसकी पुत्री सीता ने 8 अप्रैल को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने मृतका के पिता की तरफ से दहेज एवं आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज करते हुए अब आरोपी पति खेताराम को गिरफ्तार कर लिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: