पति पत्नी ने एक दूसरे पर किया चाकू से हमला,दोनों बुरी तरह घायल
- पारिवारिक विवाद
- एमडीएम अस्पताल में चल रहा उपचार
- बचपन में हुई शादी
- पांच साल पहले हुआ मुकलावा
जोधपुर(डीडीन्यूज),पति पत्नी ने एक दूसरे पर किया चाकू से हमला, दोनों बुरी तरह घायल। शहर के समीप बोरानाडा स्थित शिव गांव में मध्य रात एक व्यक्ति ने पीहर में रह रही पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया। हमले के बदले में उसकी पत्नी ने भी पति पर चाकू से वार किए। दोनों बुरी तरह घायल हो गए। रात साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची।
बाद में दोनों को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले में जांच आरंभ की है। हमले का आरंभिक तौर पर कारण पारिवारिक विवाद होना बताया जाता है।
बोरानाडा थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि शिव गांव की रहने वाली धापूदेवी की शादी बचपन में सुराणी बालेसर निवासी रमेश जाट के साथ हुई थी। वर्ष 2019 में उसका मुकलावा हुआ था। बाद में वह वर्ष 2021 तक अपने ससुराल में रही थी। फिर किस कारण पारिवारिक विवाद के बाद अपने पीहर शिव बोरानाडा में आकर रहने लग गई। दंपत्ति के बीच में दहेज प्रताडऩा और तलाक का केस चल रहा है जो कोर्ट में विचाराधीन है।
श्वान को लाठी से पीटकर मारा केस दर्ज
30 अगस्त की रात ढाई बजे धापू अपने पीहर में थी वह सो रही थी तब पति रमेश जाट आया और उस पर चाकू से हमला किया। अचानक हुए हमले से धापू घबरा गई और फिर उसने पति से चाकू छीनकर हमला करना शुरू कर दिया। पति पत्नी दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला किया। दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। धापू के सात आठ घाव और रमेश को भी पांच छह जगहों पर चाकू के घाव लगे हैं।
बाद में रात साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची और उन्हें एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। धापू का ऑपरेशन किया गया। आरंभिक पड़ताल में इनके बीच पारिवारिक विवाद होना सामने आ रहा है। दंपत्ति के कोई संतान नहीं है। हालत सामान्य बतायी जाती है। बोरानाडा पुलिस की तरफ से अग्रिम जांच जारी है।
