Doordrishti News Logo

बेंतमार मेले को लेकर महिलाओं की मानव श्रृंखला

सुरक्षा व सादगीपूर्ण आयोजन की उठाई मांग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बेंतमार मेले को लेकर महिलाओं की मानव श्रृंखला। शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित बालवाड़ी स्कूल के बाहर गणगौर पूजन करने वाली महिलाओं ने एकजुट होकर मानव श्रृंखला बनाकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संदेश दिया।

महिलाओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस बार बेंतमार मेले में बाहर से आने वाले मनचलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पूजा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि आयोजन को पूरी तरह सुरक्षित और मर्यादित रखा जाए। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने यह भी मांग रखी कि इस वर्ष किसी प्रकार के स्टेज या स्टेज प्रोग्राम आयोजित नहीं किए जाएं। केवल गवर माता की प्रतिमा विधिवत रूप से स्थापित की जाए और पूजा पारंपरिक तरीके से संपन्न हो।

सड़क पर चलते लोडिंग ऑटो रिक्शा में लगी आग

महिलाओं का कहना था कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सादगीपूर्ण और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप आयोजन किया जाना चाहिए,जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधियों को रोका जा सके। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित थीं और उन्होंने एक स्वर में सुरक्षित एवं अनुशासित गणगौर उत्सव मनाने का संकल्प लिया।