Doordrishti News Logo

होटल में काम करते 18 लाख का गबन करने का आरोपी मैनेजर गिरफ्तार

अभियुक्त से पुलिस कर रही पूछताछ

जोधपुर,होटल में काम करते 18 लाख का गबन करने का आरोपी मैनेजर गिरफ्तार। शहर के नया हाइकोर्ट परिसर के पास स्थित होटल मेरियट के फाइनेंस मैनेजर पर होटल के खाते से 18 लाख रुपए चोरी व हेरा फेरी करने का आरोप लगा है। होटल प्रबंधन ने कुड़ी भगतासनी थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर पूूछताछ आरंभ की है। उससे रुपयों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। हाल ही में जॉइन करने के बाद फाइनेंस डायरेक्टर ने लेन-देन के शक के आधार पर खाते की जांच करवाई। जिसमें रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर करने की बात सामने आई।

इसे भी पढ़ें – प्रतापनगर क्षेत्र में कार में उत्पात मचाने वालों की पहचान,दो युवकों को शांतिभंग में पकड़ा

कुड़ी पुलिस ने बताया कि फलोदी के देचू स्थित सेतराणा हाल झालामंड चौराहा स्थित होटल मेरियट निवासी रघुवीर सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि सुजानगढ़ के गोपालपुरा हाल होटल मेरियट निवासी बलवीर सारण 19 अगस्त 2022 से फाइनेंस विभाग में काम कर रहे हैं। कुछ दिन पहले नए फाइनेंस डायरेक्टर को एक बैंक के लेन-देन पर शक हुआ। अनुसंधान किया तो पता चला कि करीब 18 लाख से ज्यादा रुपए चोरी हुए हैं।

यह आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है। जब उससे पूछा तो उसने होटल प्रबंधन के रुपए अपने जानकारों के बैंक खातों में ट्रांसफर करने की बात कबूली। कुड़ी पुलिस के अनुसार आरोपी बलवीर सारण को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे रुपयों की बरामदगी के प्रयास जारी है।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026