Doordrishti News Logo

जोधपुर, आरोग्य भारती की अखिल भारतीय महिला महानगर कार्य कारिणी सभा की ओर से मातृशक्ति निरामया कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को सायंकालीन सत्र में प्रियंका योग स्टूडियो की निर्देशिका एवं विख्यात योग थेरेपिस्ट प्रियंका सिंघवी ने आज के सत्र में बताया शिव और शक्ति दोनों के सृजन से सृष्टि का निर्माण होता है परंतु सृष्टि की आधायिका शिवा है। शिवा यानी स्त्री, स्त्रियां ही घर परिवार समाज का आधार है और वे ही अपनी अतिव्यस्त दिनचर्या में स्वयं के लिए ही समय नहीं निकाल पाती इस कारण उनको अनेक शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

वर्तमान में जो स्त्रियों के विषय में प्रमुख समस्याएं देखी जा रही है उनमें हार्मोन असंतुलन प्रमुख है। इस असन्तुलन को हम छोटे-छोटे योग अभ्यास एवं प्राणायाम की प्रक्रियाओं द्वारा संतुलित कर सहज ही स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। प्रियंका झाबक ने बताया कि आगामी रविवार को भी प्रियंका सिंघवी हार्मोनल असंतुलन को संतुलित करने हेतु योग एवं प्राणायाम के बारे में जानकारी देंगी।

आरोग्य भारती महानगर महिला प्रमुख माधवी श्रीवास्तव ने बताया कि आज के सत्र में प्रियंका द्वारा करवाए गए अभ्यास महिलाओं के लिए अत्यंत लाभदायक हैं। महानगर सहमहिला प्रमुख डॉ मोनिका वर्मा ने कार्यक्रम के प्रारंभ में धन्वंतरी स्तवन एवं अंत में शांति पाठ के द्वारा सत्रावसान किया। इस कार्यक्रम में विमला गट्टानी, संतोष काबरा, अनीता श्रीवास्तव, पूजा शर्मा, विनीता जांगिड़,पूजाआर्य, वाणी, राजकुमारी टेलर ,सुषमा कोठारी,आदि अनेक सदस्य उपस्थित थे।

ये भी पढें – रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्काबार, संचालक सहित 12 गिरफ्तार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

एमजीएच के नवीनीकृत महिला हड्डी वार्ड का लोकार्पण आज

October 29, 2025

दो दिवसीय डेटा इंटरप्रिटेशन व पांडुलिपि लेखन कार्यशाला शुरू

October 28, 2025

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में सीपीआर जागरूकता सप्ताह संपन्न

October 28, 2025

जोधपुर के डॉक्टर रोमित पुरोहित यूएई में सम्मानित

October 28, 2025

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, सर्व समाज का एमडीएम मोर्चरी के बाहर धरना प्रदर्शन

October 26, 2025

महिला पुलिस कर्मियों की समग्र स्वास्थ्य जांच

October 26, 2025

रोगियों को उत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता-प्रो शुक्ल

October 25, 2025

कमला नेहरू चेस्ट हॉस्पीटल में माकड्रिल

October 25, 2025

कुरकुरे व चॉकलेट दिलाने का झांसा देकर चार साल की मासूस से रेप

October 23, 2025