Doordrishti News Logo

सेवानिवृत्त व पेंशनर्स के लिए उम्मीद कार्ड शिविर गुरुवार से

जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर सेवानिवृत्त और पेंशनर्स रेल कर्मचारियों के लिए उम्मीद कार्ड बनाने के उद्देश्य से विशेष शिविर गुरुवार से प्रारंभ होगा। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय निर्देशानुसार जोधपुर मंडल पर रेलवे के सेवानिवृत्त और पेंशनर्स की सुविधा के लिए उम्मीद कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है जिसके तहत सेवारत कर्मचारियों ने अपने उम्मीद कार्ड बनवा लिए हैं, मगर अधिकांश सेवानिवृत्त और पेंशनर्स के उम्मीद कार्ड बनने अभी भी बाकी हैं।

उन्होंने बताया कि जल्दी ही रेलवे अस्पताल में चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने के लिए उम्मीद कार्ड की अनिवार्यता लागू की जानी है जिसे ध्यान में रखते हुए सेवारत और पेंशनर्स को हर हाल में अपना और अपने आश्रितों का उम्मीद कार्ड बनवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा रेलवे के सेवानिवृत्त और पेंशनर्स के लिए उम्मीद कार्ड बनाने में सहयोग के उद्देश्य से दो स्थानों पर उम्मीद कार्ड पंजीयन शिविर लगाया जा रहा है जो गुरुवार से प्रारंभ होगा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कल्याण विभाग और रेलवे अस्पताल में यह शिविर एक महीने कार्य दिवसों में सुबह दस से शाम पांच बजे तक लगेगा तथा सेवानिवृत्त,पेंशनर्स और सेवारत कर्मचारी, जिन्होंने अब तक अपने उम्मीद कार्ड नहीं बनवाए हैं वह इस शिविर के माध्यम से अपना पंजीयन करवा सकेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026