महाविद्यालय के पास कैफे रेस्टोरेंट में चल रहा हुक्काबार पकड़ा
केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महाविद्यालय के पास कैफे रेस्टोरेंट में चल रहा हुक्काबार पकड़ा। कमिश्ररेट की एयरपोर्ट थाना पुलिस ने शिकारगढ़ मिनी मार्केट में एक महाविद्यालय के समीप चल रहे कैफे रेस्टोरेंट में हुक्काबार को पकड़ा। उसे चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर हुक्का सामग्री को जब्त किया गया।
कृषि मंडी में बढ़ रही चोरी की घटनाएं
एयरपोर्ट थाने के एएसआई भंवरा राम ने मुखबिर की सूचना पर एक महाविद्यालय के पास मिनी मार्केट शिकारगढ़ पहुंच कर एलवी कैफे एवं रेस्टारेंट पर रेड दी। इसके रूफटॉप पर अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से हुक्का सामग्री को जब्त किए जाने के साथ पीपाड़ सिटी के चिरढाणी हाल सारण नगर निवासी रामदीन के खिलाफ कार्रवाई कर केस दर्ज किया।
