रेस्टोरेंट चल रहा हुक्काबार पकड़ा
जोधपुर,रेस्टोरेंट चल रहा हुक्काबार पकड़ा। शहर के निकट विनायकिया गांव में एक रेस्टारेंट में अवैध रूप से चल रहे हुक्काबार पर पुलिस ने रेड दी। संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर वहां से हुक्का सामग्री को जब्त किया गया।
यह भी पढ़ें – जोधपुर कमिश्नर के खाण्डा फलसा थाने के दो कानिस्टेबल 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
एयरपोर्ट थाने के एसआई पूरण सिंह ने विनायकिया क्षेत्र में चल रहे वेट एण्ड जॉय रेस्टोरेंट में दबिश दी। वहां पर अवैध रूप से संचालित किये जा रहे हुक्का बार के हुक्के और फ्लेवर जब्त कर संचालक दलीप सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह के खिलाफ कार्रवाई की।