कैफे की आड़ में पकड़ा हुक्काबार, केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैफे की आड़ में पकड़ा हुक्काबार, केस दर्ज।प्रतापनगर सदर पुलिस ने कैफे की आड़ में चल रहे एक हुक्का बार का पता लगाया। पुलिस ने संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर वहां से हुक्का सामग्री को जब्त किया।
आपसी विवाद में रास्ता रोककर मारपीट
थानाधिकारी गोविंद व्यास के अनुसार मुखबिरी सूचना मिली कि 9वी चौपासनी रोड पर चल रहे एक कैफे सीओ-3 में अवैध रूप से हुक्काबार का संचालन किया जा रहा है। इस पर पुलिस की टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने मौके से हुक्का चिलम,दस फ्लेवर आदि जब्त किए। संचालक दिलीप नगर लाल सागर निवासी दिपांशु जैन के खिलाफ केस किया गया।
