Doordrishti News Logo

कैफेे की आड़ में चल रहा था हुक्काबार और शराबनोशी,16 गिरफ्तार

  • जमानत पर छोड़ा
  • कॉलेज छात्र मिले धुएं में जिंदगी उड़ाते

जोधपुर(डीडीन्यूज),कैफेे की आड़ में चल रहा था हुक्काबार और शराबनोशी,16 गिरफ्तार। शहर के गंगाणा रोड पर राजीव गांधी नगर पुलिस ने एक कैफे की आड़ में चल रहे हुक्काबार को पकड़ा। कैफे में शराबनोशी भी चल रही थी। हुक्का सामग्री के साथ अवैध शराब भी वहां से जब्त की गई। कैफे में 16 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

पकड़े गए 16 लोगों में कई छात्र शामिल है। दो अलग अलग केस पुलिस ने दर्ज किए है। राजीव गांधी नगर पुलिस को सूचना मिली कि गंगाणा रोड पर स्काई ग्रीन कैफे में अवैध रूप से हुक्काबार चल रहा है। इस पर सबइंस्पेक्टर प्रेमनाथ,एएस आई रघुनाथराम,हैडकांस्टेबल बाबू लाल आदि ने वहां रेड दी। पुलिस ने मौके पर 16 लोगों को पकड़ा। जिसमें कुछ छात्र भी शामिल थे।

नाबालिग को फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म

पुलिस ने स्काई ग्रीन कैफे चलाने वाले शख्स बालोतरा जिले के गिड़ा खोखसर निवासी राजाराम पुत्र हुकमाराम मेघवाल के खिलाफ केस दर्ज किया। मौके से 15 हुक्के,15 चिलम,47 फिल्टर पाइप,12 फ्लेवर के खुले डिब्बे आदि सामग्री को जब्त किया गया।

कैफे में अवैध शराब भी परोसी जा रही थी,वहां से 30 बोतल बीयर एवं पांच बोतल अवैध शराब को जब्त किया गया। इसमें जगदंबा कॉलोनी मंदिर के पास रहने वाले अभिषेक पुत्र जगदीश के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि 16 लोगों को पकड़ा गया,जिन्हें बाद में कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Related posts:

स्मैक के 16 साल पुराने मामले में आरोपी को 3 साल का कठोर कारावास

February 12, 2026

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026