जोधपुर, विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत एवं विश्वकर्मा मंदिर कमेटी बाईजी का तालाब जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में होली स्नेह मिलन व फागोत्सव का आयोजन किया गया।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वरलाल हर्षवाल ने बताया कि पंचायत के अध्यक्ष सत्यनारायण कुलरियां की अध्यक्षता व अतिथियों की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम में फागोत्सव के दौरान भजन व होरी गायक पंकज जांगिड़ एंड पार्टी, आमंत्रित मेहमान कलाकार चंद्रसिंहमामा, मंजु डागा सहित समाज के देवीलाल छड़ीया, रामदेव जांगिड़, नीरु झीटावा, सावित्री बरड़वा और हिमाक्षी जांगिड़ ने भजनों व होरियों की मनमोहक प्रस्तुति दी। जिन पर श्रोताओं ने पुष्प वर्षा की।

Holi affection meeting and phagotsav celebrated in Vishwakarma temple

मंदिर कमेटी के सचिव मास्टर रामदयाल धामू ने बताया कि स्नेह मिलन के दौरान राजेश जांगिड़ (सहायक रजिस्ट्रार राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर), अर्जुन विश्वकर्मा व धर्मेंद्र झाला (निजी सचिव न्यायाधीश राज.उच्च न्यायालय जोधपुर), कन्हैयालाल जांगिड़ (वरिष्ठ अधिवक्ता राज.उच्च न्यायालय जोधपुर), शोभा जांगिड़ (प्रधानाचार्य राउमा विद्यालय राजमहल जोधपुर), अर्चना जांगिड़ (प्रधानाचार्य राउच्च माध्यमिक विद्यालय जालोड़ा), गोविन्दराम पाटवा (जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा जोधपुर), पंकज जायलवाल (राष्ट्रीय मीडिया प्रभार मंत्री महासभा दिल्ली), महेश मांकड़ (राष्ट्रीय प्रचार मंत्री महासभा दिल्ली), समाजसेवी गणेशाराम रालड़ीया व उत्तम कुलरियां एवं पत्रकार मुकेश जैन सहित अतिथियों व कलाकारों का मंदिर कमेटी की ओर से साफा व मोतियों की माला पहनाकर तथा शाॅल व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
इस दौरान पंचायत जोधपुर के कोषाध्यक्ष मदन गोपाल बरड़वा, मंदिर कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हुक्माराम बरड़वा, उपाध्यक्ष गोवर्धनराम झीटावा, कोषाध्यक्ष गणपतलाल जायलवाल, सहसचिव भेराराम आसदेव, प्रचार मंत्री भीया राम सलूण, कार्यकारिणी सदस्य रामदयाल जादम, तुलसीराम बरड़वा सहित गुलाब प्रसाद बरड़वा, शंकर लाल सिलग, खीवराज रालड़ीया, ओमप्रकाश गुगरिया, नरेंद्र सिलग, रविंद्र दियावड़ा, महेंद्र भाकरेचा, गजेंद्र बरड़वा, भंवरलाल सलूण सहित अनेक समाज बंधु और मातृशक्ति ने भाग लिया।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026