राज्यस्तरीय ए श्रेणी नाकाबंदी में पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर
- भीलवाड़ा पुलिस को सुपुर्द
- डांगियावास थाने में गिरफ्तारी वारंट भी हो रखा था जारी -एनडीपीएस एक्ट में था वांटेड
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्यस्तरीय ए श्रेणी नाकाबंदी में पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर। कमिश्ररेट की देवनगर पुलिस ने लालपुलिया पर एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा है। आरोपी काले रंग की स्कार्पियो में था और पुलिस को देखकर गाड़ी को भगा ले गया। पुलिस की तरफ से राज्य स्तरीय नाकाबंदी करवाई गई थी।
आरोपी भीलवाड़ा जिले के फूलियाकला थाने में एनडीपीएस एक्ट में वांटेड चल रहा था। उसे अब भीलवाड़ा पुलिस के सुपुर्द किया गया है। थानाधिकारी सोम करण ने बताया कि पुलिस की तरफ से बुधवार को रात में राज्य स्तरीय ए श्रेणी की नाकाबंदी की गई थी। तब एक संदिग्ध काले रंग की स्कार्पियो के चालक को रुकने का इशारा किया गया। इस पर वह गाड़ी को भगा ले गया। उसे बाद में लालपुलिया पर दस्तयाब कर लिया गया।
डमी अभ्यर्थी और नकल करवाने वाले की सूचना पर मिलेगा एक लाख का पुरस्कार
गाड़ी में बैठे शख्स ने खुद को जाजीवाल धोरा बनाड़ निवासी हनुमान पुत्र चुतराराम विश्रोई होना बताया। उसका आपराधिक रिकार्ड राजकोप ऐप पर चेक करने के साथ फोटो मिलान किया गया तो पता लगा कि उसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी,आर्म्स एक्ट, जालसाजी एवं मारपीट के केस दर्ज हो रखे हैं।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि आरोपी हनुमान विश्रोई के खिलाफ भीलवाड़ा के फूलियाकला थाने में मादक पदार्थ का केस दर्ज है,साथ ही वह डांगियावास थाने से भी गिरफ्तारी वारंट हो रखा है। वह फरार चल रहा था। उसकी स्कार्पियो को जब्त किए जाने के साथ शांतिभंग में पकडऩे की कार्रवाई की गई। उसे अब भीलवाड़ा पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
