धारदार चाकू के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
जोधपुर,धारदार चाकू के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।शहर की बासनी पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में दस प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कृष्णा नगर सांगरिया निवासी सिकंदर उर्फ सिकिया पुत्र भींया राज वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें – महिला अमेरिका में,बीमार पति का फायदा उठाकर एटीएम चुराया,5-10 लाख की नगदी निकाली
वह चाकू लेकर थाना क्षेत्र सांगरिया में घूम रहा था। उसके खिलाफ बासनी,महामंदिर, बनाड़, शास्त्री नगर,जीआरपी आदि थानों में दस प्रकरण दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बासनी पुलिस थाने के एएसआई भीमसिंह ने सांगरिया क्षेत्र में अवैध देशी शराब के 70 पव्वों के साथ भाखरी लूणी हाल महावीर नगर सांगरिया निवासी संतोष पुत्र जोराराम मीणा को गिरफ्तार किया है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

