Doordrishti News Logo

हिस्ट्रीशीटर और उसका साथी गिरफ्तार

अदावत में फायरिंग का मामला

जोधपुर, शहर के माता का थान स्थित कीर्तिनगर में गत 7 जनवरी को एक युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। अब दोनों से पूछताछ के साथ ही वारदात में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद किए जाने के प्रयास जारी है।

एसीपी मंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि गत 7 जनवरी के कीर्ति नगर में अविनाश सैनी पर हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छवाह और उसके साथी नरेश परिहार पर हमला कर फायरिंग की गई थी। राहुल ने फायरिंग की जिससे पड़ौसी सुरेश नागौरी की आंख कुछ जख्मी हो गई थी। पुलिस ने अविनाश की रिपोर्ट पर हत्या प्रयास में केस दर्ज किया था।.

थानाधिकारी निशा भटनागर ने बताया कि प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम में शामिल एएसआई मुकनाराम, मोहनलाल, मोहनराम , हैडकांस्टेबल हुकमाराम, श्यामसुंदर एवं कांस्टेबल रिछपाल, महिपालसिंह, बंशीलाल एवं राजेश की टीम का गठन किया गया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर चौखा नयापुरा हाल गोकूल की प्याउ कमला नगर निवासी राहुल कच्छवाह पुत्र बाबूलाल माली और उसके साथी चैनपुरा पीपली चौक मगरा पूंजला हाल सोढ़ों की ढाणी कालीबेरी सूरसागर निवासी नरेश परिहार पुत्र नेमीचंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस अभियुक्तों से पिस्टल बरामदगी के प्रयास में लगी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026