कीटनाशक सेवन से बिगड़ी तबीयत,मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),कीटनाशक सेवन से बिगड़ी तबीयत, मौत।शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र मगजी की घाटी में एक व्यक्ति ने भूल से कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। इस बारे में उसके पुत्र ने मर्ग में रिपोर्ट दी।
यह भी पढ़िए – ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत
मंडोर पुलिस ने बताया कि मगजी की घाटी भानूराम ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता 51 वर्षीय चंपालाल पुत्र छैलाराम दमामी ने भूल से कीटनाशक का सेवन कर लिया। उनकी ततीबयत बिगडऩे पर एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उपचार के बीच उनकी मौत हो गई। मंडोर पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।