स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई 457 क्विंटल मशाले पाउडर जप्त

  • नौ मिल के तेज पारस कोल्ड स्टोर से एक्सपायरी मिर्ची,हल्दी व धनिया पाउडर किया जप्त
  • विश्नोइया देसुरिया की किचन हार्वेस्ट फूड फर्म पर कार्रवाई
  • सीएमएचओ एवं डिप्टी सीएमएचओ नेतृत्व में हुई बड़ी कार्रवाई

जोधपुर, मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी निरोगी राजस्थान के अंतर्गत कलेक्टर हिमांशु गुप्ता के निर्देशन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीमों द्वारा “शुद्ध के लिए युद्ध अभियान” के तहत निरंतर मिलावट खोरी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जितेंद्र पुरोहित ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 45,680 किलो एक्सपायर हुए मसाला पाउडर जप्त किया गया।

health-departments-big-action-seized-457-quintals-of-mashale-powder

उन्होंने बताया कि देसुरिया बिश्नोइया की फर्म किचन हार्वेस्ट फूड फर्म पर एक्सपायरी मसाले पाउडर होने की सूचना मिली थी, जिसकी पुष्टि होने पर खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा नौ मिल के तेज पारस कोल्ड स्टोर में रखे एक्सपायरी मिर्ची, हल्दी व धनिया पाउडर जप्त किया गया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई करते हुए मिलावट खोरी पर नकेल कसने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। इसी के तहत मंगलवार को जोधपुर जिले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 45,680 किलो मसाला पाउडर को एक्सपायरी के बाद भी कोल्ड स्टोर में रखा गया था जिसे जप्त किया। जिसमें धनिया 28,600 किलो,मिर्च पाउडर 5,880 किलो एवं हल्दी पाउडर 11,200 किलो शामिल थे।

डॉ सांखला ने बताया कि फर्म द्वारा उक्त एक्सपायरी मसाला को विक्रय करने की मंशा से स्टॉक किया गया था। जप्त किए गए मसालों का खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत निस्तारण किया जायेगा। इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा,खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश शर्मा, किशन कड़वासरा, सुरेश माली एवं विजय कंवर की टीम ने अहम भूमिका निभाई। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान को मिशन मोड पर चलाते हुए निरंतर जारी रखा जायेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026