Doordrishti News Logo

शास्त्रीनगर स्थित कैफ़े पर रेड, पुलिस में मामला दर्ज

जोधपुर, शहर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरन्तर रूप से संचालित अवैध हुक्का बार पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य) डॉ. प्रीतमसिंह सांखला ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शास्त्रीनगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए शास्त्रीनगर के कैफीक्सो कैफ़े हुक्का बार पर दबिश देकर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की।

डॉ. सांखला ने बताया कि इस दौरान तलाशी में टीम द्वारा मौके से 11 हुक्के, 8 प्रकार के फ्लेवर्स व 14 पाइप जब्त किए गए। मौके पर चार लोगों के कोटपा एक्ट के तहत चालान काटे। डॉ. सांखला ने बताया कि कैफे के संचालक के खिलाफ कोटपा एक्ट तहत शास्त्री नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। कार्रवाई के समय शास्त्री नगर थाने के उप निरीक्षक शैतानसिंह सहित थाना टीम व स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक उपस्थित थे।

ये भी पढें – पंचायत चुनाव के लिए आई अफीम पकड़ी, तीन गिरफ्तार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: