रेलवे अधिकारियों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप आज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे अधिकारियों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप आज। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में अधिकारियों के लिए गुरुवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंडल रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एसआर बुनकर ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी प्रातः 10.15 बजे शिविर का उद्घाटन करेंगे।
लोको पायलट चोयल महाप्रबंधक स्तर पर सम्मानित
उन्होंने बताया कि यह शिविर डीआरएम कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में एडीआरएम,सीपीएम,सीडब्ल्यू एम सहित सभी शाखा अधिकारियों एवं मंडल के अन्य अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। शिविर के दौरान रक्त संबंधी विभिन्न जांच की जाएंगी तथा लाभार्थियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श भी प्रदान किया जाएगा। इस दौरान मंडल अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। अधिकारियों से अपील की गई है कि वे अधिकाधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठाएं।
