Doordrishti News Logo

दुकान ऑफिस में हवाला कारोबारी पकड़े: 25 लाख की नगदी जब्त

  • डीएसटी व शास्त्रीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • इंकम टैक्स विभाग को दी सूचना

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुकान ऑफिस में हवाला कारोबारी पकड़े: 25 लाख की नगदी जब्त। शहर के पाल रोड स्थित खेमे का कुआं क्षेत्र में दुकान-कार्यालय में जिला पश्चिम स्पेशल टीम और शस्त्रीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हवाला कारोबारियों को पकड़ा। दो लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 25 लाख रुपए जब्त किए गए है। राशि के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। पैसा हवाला का होने का अंदेशा जताया गया है। इंकम टैक्स विभाग को इस बारे में सूचना दी गई।

मकान के तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग

शास्त्रीनगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि डीएसटी वेस्ट के प्रभारी एसआई महेंद्र सिंह को मुखबिरी सूचना मिली कि खेमे का कुआं के पास की एक दुकान कार्यालय चलाने वाले बड़ी राशि का आदान प्रदान करते हैं। इस पर टीम ने मय जाब्ते शास्त्रीनगर पुलिस के साथ वहां रेड दी। थाने के एसआई शैतानसिंह आदि वहां पहुंचे। दुकान-कार्यालय में दो युवक मिले जिनके पास से 25 लाख रु मिले।

इस बारे में पूछताछ किए जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। तब दोनों युवकों मूलत: बीकानेर हाल चौहाबो निवासी सुनील और बालोतरा के गुलाब नाम के शख्स को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया गया।थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि रुपयों को लेक इंकम टैक्स विभाग को सूचना दी गई है। अग्रिम कार्रवाई संबंधित विभाग द्वारा की जाएगी।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026